मेरठ, अप्रैल 12 -- आंबेडकर जयंती से पूर्व सीसीएसयू कैंपस में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर प्रो.दिनेश कुमार की 'भारतीय समाज और सामाजिक न्याय-अंबेडकर, कांशीराम, ज्योतिराव फुले और सावित्री फुले के विशेष संदर्भ में' शीर्षक से पुस्तक प्रकाशित हुई है। इंटेलेक्च्युअ पब्लिशिंग हाउस से प्रकाशित यह पुस्तक सामाजिक न्याय के विमर्श को व्यापक और समन्वित दृष्टिकोण प्रदान करती है। प्रो.दिनेश कुमार के अनुसार इस पुस्तक में भारतीय समाज की संरचना, उसकी जटिलताओं एवं उसमें विद्यमान असमानताओं का गहन विश्लेषण शामिल है। 'भारतीय समाज संरचना और समन्वयता', 'भारत में सामाजिक न्याय का विकास' एवं 'एक संवैधानिक आदर्श के रूप में सामाजिक न्याय' जैसे अध्याय विषय को सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों स्तरों पर समझने का अवसर प्रदान करते हैं। डॉ.दिनेश के अनुसार डॉ.अंबेडकर के लिए सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.