अलीगढ़, अप्रैल 27 -- खैर, संवाददाता। कस्बे में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार शाम भव्य शोभायात्रा बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अंबेडकर अनुयायियों ने भाग लिया और पूरे नगर में जय भीम के जयघोष गूंजते रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ अलीगढ़-पलवल रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक समरसता, संविधान निर्माण में उनके योगदान तथा उनके विचारों को दर्शाती आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इसके अलावा अन्य महापुरुषों की झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।शोभायात्रा यह भी पढ़ें- पटियाली में निकाली गई डा. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा कस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.