डॉ. अशोक 'गुलशन' को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय तेजस्वी सम्मान
बहराइच, जुलाई 19 -- बहराइच,संवाददाता। सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं साहित्यकार डॉ. अशोक पाण्डेय 'गुलशन' को अंतरराष्ट्रीय तेजस्वी सम्मान से नवाजा गया है। सम्मान डॉ. आरती शुक्ला, डॉ. प्रिया ठाकुर की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटर दुर्गेश त्रिपाठी द्वारा अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर प्रदान किया गया।सम्मान मिलने पर जिले के साहित्यकारों ने खुशी जताई है। डॉ. गुलशन चार दशक से चिकित्सा, साहित्य और समाज सेवा में सक्रिय हैं। वह बहराइच एवं श्रावस्ती के पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी भी रह चुके हैं। अब तक उन्हें 102 देशों से 2802 सम्मान, उपाधि और अलंकरण प्राप्त हो चुके हैं। उनकी 26 पुस्तकें प्रकाशित हैं। सबसे लम्बी, सबसे छोटी और दोहा ग़ज़ल सहित कुल 56 विश्व/राष्ट्रीय रिकॉर्ड उनके नाम हैं, जो लिम्का ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.