डॉ. अवनीश को अटल कवि रत्न सम्मान
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- हिंदी साहित्य और गीत-सृजन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक के उल्लेखनीय योगदान के लिए अलीगढ़ के गीतकार डॉ. अवनीश राही को नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में आयोजित एक गरिमामयी राष्ट्रीय समारोह में 'अटल बिहारी वाजपेयी कवि रत्न सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शिरकत करते हुए डॉ. राही को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अवनीश राही का साहित्य समाज की संवेदनाओं का सशक्त प्रतिबिंब है। डॉ. राही ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे साहित्य समाज का सम्मान है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.