नैनीताल, जनवरी 31 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के संगीत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अलंकार महतोलिया को सूचना विभाग की ओर से बी-ग्रेड आर्टिस्ट घोषित किया गया है। डॉ. अलंकार एक प्रतिभाशाली गायक हैं और नेट (जेआरएफ), यू-सेट के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी प्राप्त कर चुके हैं। वह पिछले तीन वर्षों से कुमाऊं विवि के संगीत विभाग में संविदा पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर कूटा ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...