डॉ. अरुण बने यूपी एचबीआई के चेयरमैन
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा के मानद सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वह आईएमए के हॉस्पिटल बोर्ड इनिसिएटिव (एचबीआई) के प्रदेश चेयरमैन बनाए गए हैं। वहीं आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव और डॉ अशोक राय केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। वहीं डॉ. रितु गर्ग और डॉ. संजय गर्ग को सेंट्रल वर्किंग कमेटी (सीडब्लयूसी) का सदस्य चुना गया है। डॉ. पीके तिवारी, डॉ. भानु शंकर पांडेय, डॉ. अजीत सैगल, डॉ. आलोक सी भारद्वाज, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अनुराग टंडन , डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. विशाल यादव, डॉ. प्रीति गुप्ता ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- डॉ. वाई सिंह सचिव, डॉ. डीके सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.