बगहा, अगस्त 2 -- बगहा, हमारे संवाददाता। शिक्षा, शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. अरविंद नाथ तिवारी को गुरु फाउंडेशन, रोहतक द्वारा राष्ट्र शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। गुरु फाउंडेशन द्वारा जारी सम्मान-पत्र के अनुसार, डॉ. तिवारी को शिक्षा के प्रचार-प्रसार, उच्च स्तरीय शोध, अकादमिक उत्कृष्टता तथा भावी पीढ़ी के मार्गदर्शन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में दिए गए बहुमूल्य एवं प्रशंसनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। यह सम्मान भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रोहतक (हरियाणा) में आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...