लखनऊ, मार्च 26 -- हजरतगंज स्थित डॉ. अम्बेडकर पीजी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के आगे पानी का संकट गहरा गया है। हॉस्टल परिसर में लगे वाटर कूलरों में पानी उपलब्ध नहीं है। छात्रों का कहना है कि पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। गर्मी में और दिक्कत बढ़ेगी। छात्रों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। छात्रों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। छात्रों ने समस्या का निराकरण न होने पर विरोध प्रदर्शन कसी चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.