खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर में सोमवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघर्ष मोर्चा की बैठक में डॉ. अम्बेडकर एवं महात्मा फुले की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अप्रैल को बलुआही स्थित अंबेडकर भवन एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, पूर्वी हरदासचक संसारपुर में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम एवं भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 11 अप्रैल को संसारपुर में महान समाज सुधारक, चिंतक-विचारक एवं लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी उत्साहपूर्वक आयोजित की जाएगी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में गुड्डू पासवान ने मोर्चा एवं आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से सामाजिक समरसता...