लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- होमियोपैथ में उत्कृष्ट काम करने वाले लखीमपुर के डॉक्टर अमित शुक्ला को 'दी लीजेंड्स' अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. हैनीमैन के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लखनऊ के अटल बिहारी कन्वेंशन हाल में होम्योशक्ति कार्यक्रम के दौरान डॉ. अमित शुक्ला को सम्मानित किया गया। होम्योपैथिक के प्रचार प्रसार और विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होने वाले इस आयोजन में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, अनुराग मिश्रा, एमएलसी मुकेश, महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या सहित आयुष के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। होम्योशक्ति के अध्यक्ष डा. उमंग खन्ना एवं होम्योशक्ति फाउंडेशन की तरफ से यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। होम्योपैथिक के लिए विशेष योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मान दिया जाता है। इस कड़ी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.