कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कला मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत लाइफलांग लर्निंग एंड एक्सटेंशन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'सारस्वत सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से 23 फरवरी को बीएचयू स्थित वैदिक विज्ञान केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। परिषद की राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की ओर से डॉ. अमित कुमार को आमंत्रण दिया गया है। इस साल देशभर से चयनित कुल 25 विशिष्ट व्यक्तियों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.