गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक अध्यापक भवन में जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश धर दूबे ने गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। बैठक में मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा, जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा, वेदपाल सिंह, राजेश पांडे, अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ. गोविंद राय सहित अनेक पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.