बलिया, जनवरी 2 -- बलिया। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार ने डॉ. अभिषेक यादव को फसलों के कीटों एवं रोगों से सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड 2025, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। नए साल के उपलक्ष्य में केंद्र पर आयोजित स्वागत समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने सभी वैज्ञानिकों, कर्मचारियों तथा क्षेत्रीय किसानों को बधाईयां दी। इस दौरान केंद्र के कीट/सूत्रकृमि वैज्ञानिक डॉ अभिषेक यादव ने मशरूम उत्पादन की पहली कटाई किया और कहा किसान भाई मशरूम उत्पादन करके फ़सल अवशेष प्रबंधन (गेहूं भूसा, धान की पुआल आदि) के साथ साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में रोज़गार के अवसर पैदा कर सकते हैं। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार पाल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.