वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. अनुराग तिवारी ने यूनाइटेड किंगडम के अल्स्टर यूनिवर्सिटी में कांफ्रेंस में भाग लिया। वहां उन्होंने व्यक्तिगत चिकित्सा (पर्सनलाइज्ड मेडिसिन) पर व्याख्यान दिया। शोधकर्ताओं और चिकित्सकों ने प्रिसिजन हेल्थकेयर, बायोमार्कर-आधारित उपचारों और ट्रांसलेशनल रिसर्च के उभरते दृष्टिकोणों पर चर्चा की। डॉ. तिवारी ने चिकित्सा अनुसंधान में 'एक अच्छा शोध प्रश्न कैसे तैयार करें' विषय पर अपने विचार रखे। व्याख्यान में उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले क्लिनिकल अध्ययन के डिजाइन में सुव्यवस्थित शोध प्रश्नों के महत्व पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.