कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन विगत दिवस वाराणसी में आयोजित किया गया था। डॉक्टर हरेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में डॉ. अनीता मेहता को उनकी प्रकाशित पुस्तक 'राग सौंदर्य और रस' के लिए 'काशी विश्वनाथ साहित्य शिरोमणि सम्मान' से नवाजा गया। इसके पूर्व भी इन्हें साहित्य अर्चन सम्मान (नागपुर), कादम्बरी सम्मान (जबलपुर), साहित्य सम्राट सम्मान (नासिक) और अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय मनोहारी ललित कला सम्मान (कोलकाता) मिल चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.