देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डीएवी (पीजी) कॉलेज में यूथ रेडक्रास के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा को रिकॉर्ड 155 बार रक्तदान करने पर 'रक्तभूषण लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार ने उन्हें 'रक्तदाता शिरोमणि' की उपाधि देते हुए कहा कि डॉ. वर्मा का सेवा भाव युवाओं के लिए प्रेरणा है। वे पिछले 51 वर्षों से कॉलेज से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।इस अवसर पर प्रो. एसपी जोशी, प्रो. प्रशांत सिंह, ऋषभ मल्होत्रा, ओम प्रकाश सती, प्रो. सत्यव्रत त्यागी, प्रो. गोपाल क्षेत्री, प्रो. शशि किरन, प्रो. एचएस रंधावा, मेजर अतुल सिंह व छात्र नेता अमन तोमर, रिया बिष्ट और आदित्य राजपूत मौजूद रहे। डॉ. वर्मा ने इस सम्मान के लिए कॉलेज प्रशासन का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...