देहरादून, जून 26 -- देहरादून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वीरा फाउंडेशन ने रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान 155 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले डॉ. अनिल वर्मा को डॉ. कार्ल लैंडस्टीनर रक्तदान क्रांतिवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की सीईओ रितु डोभाल ने कहा कि रक्तदाता किसी भी जरूरतमंद मरीज के लिए देवदूत से कम नहीं होता, क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। डॉ. वर्मा ने स्वैच्छिक रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान और देहदान का संदेश देते हुए युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने भी रक्तदान को समाज सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...