बरेली, सितम्बर 29 -- मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में सोमवार को शहीद भगत सिंह की 119 वीं जयंती पर विचार-गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य वक्ता डॉ.अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि देश के हर व्यक्ति को अपने अंदर भगत सिंह को जिंदा रखना जरूरी है तभी देश की रक्षा हो सकती है। डा.अनिल मिश्रा को भगत सिंह स्मृति सम्मान दिया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनीश यादव, प्रकाश चंद्र सक्सेना, प्रवीन गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ईसीआरईयू ने मनाई भगत सिंह की जयंती यह भी पढ़ें- 119 वीं भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा यह भी पढ़ें- सदैव अमर रहेगा सरदार भगत सिंह का त्याग-बलिदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...