बरेली, मार्च 16 -- एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित डॉक्टर क्रिकेट लीग में रोहिलखंड कैंसर किलर्स ने एकतरफा मुकाबले में एसआरएमएस किंग्स को हरा दिया। रोहिलखंड कैंसर किलर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से डॉ. अनिल ने मात्र 22 गेंदों में 46 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि डॉ. नीरव ने 17 गेंदों में 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएमएस किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में मिशन वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोल्डन गंगाशील ने यह मैच आसानी से जीत लिया। ऑर्गेनाइजिंग सेकेट्री डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगला मैच 12 अप्रैल को पटेल स्टेडियम में खेला ...