प्रयागराज, मार्च 14 -- आर्य कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पांच दिनी विशेष शिविर का समापन शनिवार को हुआ। कवयित्री डॉ. अनामिका जैन 'अम्बर' ने देशभक्ति और नारीशक्ति पर आधारित अपनी ओजपूर्ण कविताओं का पाठ कर स्वयंसेविकाओं में जोश और प्रेरणा का संचार किया। उन्होंने अपनी कविता की पंक्तियों 'जहां सच, दया, सम्मान और ईमान रहता है, वहीं जाकर रो अल्लाह और भगवान रहता है' के माध्यम से मानवता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। दिन की शुरुआत प्रातः योग, प्राणायाम, प्रार्थना और व्यायाम से हुई, जिससे स्वयंसेविकाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। हार्टफुलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. ज्योति मिश्रा ने व्यक्तित्व विकास और मानसिक संतुलन पर आधारित गतिविधियां कराईं तथा ध्यान तकनीकों के माध्यम से सकारात्मक सोच का महत्व बताया। प्रभाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.