डॉ. अतुल कृष्णदेव बने महासचिव
लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक में डॉ. अतुल कृष्णदेव को महासचिव एवं कुसुम पाठक को सर्वसम्मत से चेयरपर्सन चुना गया। डॉ. एसपी सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक राजाजीपुरम आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में यूपी योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव एके सक्सेना मौजूद थे। इस बैठक में लखनऊ योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव ललित प्रकाश पाण्डेय द्वारा दिये गये इस्तीफा को सर्वसम्मत से स्वीकार कर लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि लखनऊ में योग स्पोर्ट्स की गतिविधियां बढ़ाने के साथ ही विभिन्न विद्यालयों में योग के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर लगाये जाएंगे। बैठक में अरविन्द प्रधान, महताब आलम, सुधीर शर्मा, हीरालाल केशवानी, सुमन चैधरी, मनोज कुमार बाजपेयी, अशोक कुमार, डॉ. अतुल कृष्णदेव, राजेश कुमार वर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.