आगरा, अप्रैल 27 -- डॉ. अजीत सिंह अकादमी सिकंदरा के मैदान पर सोमवार को टैलेंट लीग का शुभारंभ हुआ। उद्घघाटन मुकाबले में डॉ. अजीत सिंह अकादमी ने आरबीएस अकादमी को 30 रन से हराकर जीत दर्ज की। इससे पहले लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर आयुक्त आयकर शैलेन्द्र श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि सीनियर आयकर अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। आयोजन सचिव बल्देव भटनागर ने बताया कि उद्घाटन मैच का टॉस आरबीएस अकादमी के कप्तान पृथ्वी शर्मा ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण चुना। डॉ. अजीत सिंह अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। कप्तान अर्पित ने 55 गेंद पर 97, अर्जुन पुंडीर ने 29, प्रेम रघुवंशी ने 25, शरद ने 22 रन की पारी खेली। आरबीएस अकादमी के लिए पृथ्वी शर्मा ने तीन, आजाद व अफरीन शमीम ने 1-1 वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.