शाहजहांपुर, मार्च 21 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बरेली मंडल अध्यक्ष पद पर चीफ फार्मासिस्ट डॉ. अजय नागर का प्रांतीय स्तर से मनोनयन होने पर कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा, अध्यक्ष सुरेश रावत एवं अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. नागर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, मंडलीय सचिव विनोद सिंह, एक्स-रे टेक्नीशियन संघ अनूप मिश्रा, ऑप्टोमेट्रिक संघ आलोक कनौजिया, रईस खान उपाध्यक्ष, अंकित सक्सेना सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...