सिमडेगा, मई 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त महासचिव डॉ. अजयनाथ शहदेव को कांग्रेस कमिटी का सिमडेगा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ अजय शाहदेव को जिला प्रभारी नियुक्त जाने पर जिले के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। साथ ही जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से उन्हें बधाई दी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. अजयनाथ शहदेव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूर्व में भी जिला कांग्रेस संगठन को मजबूती मिली थी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने जिले में दो विधायक एवं सांसद देने का काम किया है। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से जिले में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के पदाधिकारियों को संगठन की मिली जिम्मेदारी बधाई देने वालों में का...