बेगुसराय, फरवरी 6 -- बेगूसराय। प्रत्यक्ष गवाह पत्रिका परिवार की ओर से प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ.अखिलेश्वर कुमार की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आठ फरवरी को सेंट अगस्टाइन एकेडमी सर्वोदय नगर में डॉ. अखिलेश्वर स्मृति सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया है। संपादक पुष्कर प्रसाद सिंह ने कहा कि इस समारोह में एमआरजेडी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह (शिक्षाविद्), जागरूकता अभियान के तहत समाज में अलख जलाने वाले समाजसेवी रंजीत कुमार(पूर्व विंग कमांडर), जनवादी आवाज को बुलंद करने वाले प्रसिद्ध लोकगायक लक्ष्मी यादव, समर्पित समाजसेविका प्रीति कुमारी को डॉ. अखिलेश्वर स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सार्थक समाजसेवा की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी भी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.