रुद्रपुर, मार्च 29 -- खटीमा, संवाददाता। उप जिला चिकित्सालय खटीमा में तैनात डॉ. अकलीम अहमद ने असम के गुवाहाटी में आयोजित द्वितीय पैरा लॉन बॉल नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। 24 से 28 मार्च तक गुवाहाटी के रोकाड़ा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 11 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. अकलीम ने लॉन बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। उनकी इस सफलता पर सीएमएस डॉ.केसी पंत, डॉ.वीपी सिंह, डॉ.मनी पुनियानी, डॉ.सिमरनजीत सिंह, डॉ.पीके ठाकुर, डॉ.निशिकांत, डॉ.अब्बास, डॉ.कासिफ, डॉ.भूपेंद्र प्रसाद, फार्मासिस्ट नवल किशोर गोस्वामी, एचएस राणा, मंजू आर्या, पवन कुमार, प्रेमचंद, मनोज कुमार, पूरन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.