डॉ. अंशुल क्रिकेट में एक टीम छह मैच खेलेगी
लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ, संवाददाता। द्वितीय अंडर-14 डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की सत्र 2026-27 चयन प्रक्रिया के लिए अपना आवेदन पत्र भरा है। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को छह मैच खेलने का अवसर मिलेगा।सीएएल सचिव केएम खान ने बताया कि यूपीसीए चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी चयन प्रक्रिया में उन्हें वरीयता भी दी जाएगी। सभी खिलाड़ियों को 2000 रुपये की प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा कर उसकी रसीद प्राप्त करनी होगी। खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज 5 जून तक सीएएल के कार्यालय बीबीडी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.