देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर,प्रतिनिधि। विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के संयुक्त बैनर तले दो दिवसीय अंबेडकर जयंती समारोह के तहत निबंध लेखन एवं रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन होटल न्यू ग्रैंड के सभागार में किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सोमवार को मुख्य अतिथि देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि कुमार केशरी, वेक्सो इंडिया के संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, समाजसेवी माधुरी कुमारी सिंह, सुमित्रा देवी व सोनी केशरी द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राप्तांक के आधार पर निबंध प्रतियोगिता में पर्यावरणविद रजत मुखर्जी, पूजा पुष्पांजलि, वैष्णवी कुमारी सिन्हा, नव्या कुम...