डॉ. अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल में ध्वजारोहण
गोंडा, अगस्त 15 -- गोण्डा , संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को डॉ. अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल में उल्लास और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने और राष्ट्रगान के गायन के साथ हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पूरे परिसर को देशभक्तिमय बना दिया। विद्यालय प्रांगण वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कसीम सिद्दीकी ने उपस्थित सभी लोगों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ : स्कूलों में मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.