रुडकी, अप्रैल 16 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका विषय पर गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. तीर्थ प्रकाश ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी में भाग लिया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राम भरोसे ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को मानवता का प्रतीक बताकर समाज में समानता की आवश्यकता पर जोर दिया। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से नईम ने भी अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता प्रो. सुशील उपाध्याय ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके सिद्धांतों के माध्यम से अंबेडकर के विचारों को समझाया। यह भी पढ़ें- शिक्षा व समानता के संदेश को अपनाने का आह्वान यह भी पढ़ें- जयंती : बाबा साहेब के सिद्धांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.