चाईबासा, अप्रैल 15 -- नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय की प्राचार्या शशिकला द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर प्राचार्या ने कहा कि डॉ. अंबेडकर उनकी शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान कक्षा सातवीं के शुभ्रजीत कुमार ने भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक पीके दास ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी, चित्रांकन व निबंध लेखन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन शान्ति पाठ से हुआ। यह भी पढ़ें- संविधान के शिल्पी को बारंबार नमन : श्री नवीन यह भी पढ़ें- पूर्णिया कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.