बोकारो, अप्रैल 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारियों को लेकर एक बैठक रविवार को सेक्टर 1बी स्थित प्रतिमा स्थल के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के महासचिव राम बाबू रोहित ने की। संचालन बैजनाथ प्रसाद ने किया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकमत से निर्णय लिया कि प्रतिमा स्थल को भव्य रूप से सजाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे से शरबत वितरण किया जाएगा व संध्या समय में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक श्वेता सिंह शामिल होंगी। बैठक में सेल के पूर्व प्रबंधक महेश प्रसाद, लक्ष्मण रजक, सुखदेव प्रसाद, बनारसी रजक, भुवनेश्वर राम, सुरेश रजक, चंदन बैठा, दुर्गा देवी, बबीता देवी, आकाश कुमार, शिव कल्याण रजक शामिल रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.