डॉ.सबीहा ने घर में तैयार की पौधशाला
बांदा, जून 5 -- बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र की प्रवक्ता डॉ.सबीहा रहमानी पर्यावरण प्रेमी हैं। उन्होंने अपने घर आंगन को ही पौधशाला बना दिया है। बालकनी से लेकर घर के आंगन तक उनके यहां करीब तीन सौ पौधे लगे हैं। इनमें कई दुर्लभ प्रजातियों के हैं। डॉ.सबीहा कहती हैं कि उन्हें बचपन से ही पेड़-पौधों को सहेजने व इनके बीच बैठने का शौक रहा है। वह जहां भी बाहर घूमने जाती हैं तो वहां का विशेष पौधा जरूर अपने साथ लाती हैं। करीब 20 वर्ष से वह पेड़ों पौधों का संरक्षण कर रही हैं। इसमें उनका पूरा परिवार भी मदद करता है। सुबह से उठकर पौधों को पानी देना और पक्षियों को दाना डालने के साथ उनकी दिनचर्या शुरू होती है। यह भी पढ़ें- हरियाली बढ़ी.. सुलगता कूड़ा बन रहा जानलेवा यह भी पढ़ें- प्रकृति की हरियाली वापस लाने को लगवा रहीं बगीचे यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.