डॉ.विपिन सचान की पुनर्नियुक्ति पर रोष, कार्रवाई की मांग तेज
कन्नौज, मई 3 -- नगर के सौ शैय्या अस्पताल में जनवरी माह में ऑपरेशन थिएटर से जुड़े विवादित मामले के मुख्य आरोपी डॉ.विपिन सचान को पुन: अस्पताल में चार्ज दिए जाने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस फैसले के खिलाफ स्थानीय लोगों और संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने बताया कि पूर्व में अस्पताल में हुए प्रकरण में कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई थी। अब उसी मामले से जुड़े जिम्मेदार चिकित्सक को दोबारा नियुक्त करना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे चिकित्सक के रहते अवैध गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं और गरीब, भोले-भाले मरीजों का शोषण होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में सोलर पैनल गायब होने की होगी जांच स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि दिलू नगला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.