डॉ.वाईके सिंह पीएमएस लखनऊ के अध्यक्ष बनें
लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (यूपीपीएमएस) लखनऊ शाखा का चुनाव सम्पन्न हुआ। बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद पर डॉ. वाईके सिंह ने 165 मत हासिल कर जीत दर्ज की। महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शोभना यादव को 142, सचिव पद पर डॉ. रूपेंद्र कुमार को 160, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी पद पर डॉ. चंदन कुमार सिंह यादव को 203 और वित्त सचिव पद पर डॉ. अरुण कुमार चौधरी को 145 मत मिले। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने डॉक्टरों का आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टरों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता और पारदर्शी प्रतिनिधित्व उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पीएमएस संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ चिकित्सकों की समस्याओं के प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.