वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। सपा की जिला और महानगर इकाई की ओर से सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की 116वीं जयंती मनाई गई। दोनों ही आयोजनों में डॉ.लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने राजनीतिक इतिहासकार, अर्थशास्त्री, दार्शनिक तथा साहित्यकार के रूप में उनके योगदानों की चर्चा की। अर्दली बाजार स्थित सपा के जिला कार्यालय में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्कड़' ने की। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने किया। डॉ.उमाशंकर सिंह यादव, उमेश प्रधान, भीष्म नारायण सिंह यादव, राम सिंह यादव, डॉ.आनंद प्रकाश तिवारी, लालबाबू सोनकर, हीरू यादव, गोपाल पांडेय, अश्विनी चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए। महानगर इकाई की ओर से भेलूपुर स्थित कार्यालय में गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष द...