खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि महान समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती सोमवार को शहर के कचहरी रोड स्थित विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल सहित उपस्थित जदयू पदाधिकारियों ने लोहिया के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोहिया के नाम का गगनभेदी जयकारे भी लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। वे केवल राजनेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक और सच्चे समाज सुधारक थे। उन्होंने 23 मार्च 1910 को जन्म लेकर स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और महात्मा गांधी के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.