डॉ.मुखर्जी को समर्पित संस्मरण पक्ष का होगा आयोजन
पिथौरागढ़, जून 24 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में संस्मरण पक्ष का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को कार्यक्रम के प्रदेश सह-संयोजक वीरेंद्र शाह ठुलघरिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस अवसर पर बूथ से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बूथ स्तर पर पुष्पांजलि और वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा, जबकि जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में डॉ. मुखर्जी के सामाजिक, राजनीतिक योगदान, केंद्रीय मंत्री के रूप में उनकी भूमिका और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान सर्वोच्च त्याग: मंगल पांडेय शैक्षणिक संस्थानों में छात्र सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.