फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर लेबर कॉलोनी स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा महानगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्क में पौधे रोप अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। महानगर जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। महापौर कामिनी राठौर ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।इस यह भी पढ़ें- Gaya News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पौधरोपण किया...