सिद्धार्थ, अप्रैल 8 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। विभिन्न स्थानों पर समितियों की बैठकें, पार्कों का सौंदर्यीकरण और बाबा साहेब की प्रतिमाओं की सफाई व सजावट, पोस्टर-झंडा लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है।डुमरियागंज कस्बा समेत सेमुवाडीह, माली मैनहा, शाहपुर, बनगवा बरई, महुआ खुर्द, जमौती, हल्लौर, गौहनियाराज, भटंगवा आदि गांवों में बाबा साहेब के अनुयायी निवास करते हैं। 14 अप्रैल को जयंती मनाने के लिए बौद्ध पार्क में बनी प्रतिमाओं की रंगाई पुताई, घरों की साफ-सफाई और सड़क किनारे बल्ली लगाकर बैनर और झंडा लगाने का कार्य करना शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को डुमरियागंज तहसील रोड से खुनखुन जाने वाले मार्ग पर स्थित एकघरवा से बनगवा बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.