देवघर, अप्रैल 15 -- डॉ.आंबेडकर पुस्तकालय देवघर प्रांगण में मंगलवार को धूमधामसे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम पुस्तकालय समिति के लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद बाबा साहब के नारे और संगीत के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बाबा साहब के हाथ में संविधान लेते हुए और अशोक चक्र की भी झांकी प्रस्तुत की गई। यह प्रभात फेरी आंबेडकर चौक से निकलकर वीआईपी चौक, टावर चौक होते हुए वापस डॉ.आंबेडकर चौक पहुंची। इस दौरान जयंती समारोह कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय के सचिव महेश कुमार लंकेश द्वारा की गई। पुस्तकालय के अध्यक्ष कन्हैया राम ने पुस्तकालय की उपलब्धि और समाज की योगदान के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी संविधान निर्माता बाबा साहेब की 135 वीं जयंती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.