अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी वासियों के लिए अच्छी खबर है। डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में कई वर्षों से बंद पड़ा तरणताल पुन: शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ हनुमानगढ़ी के महत संजय दास ने किया। उन्होंने स्वयं में स्वीमिंग पूल में छलांग लगाकर आनंद लिया। तरणताल शुरू होते ही युवाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी यहां पहुंचकर गर्मी में स्वीमिंग पूल में जलक्रीड़ा कर आनंद लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि तरणताल को अयोध्या के तैराकों के लिए ट्रायल्स बेस पर सोमवार को विधिवत पूजा अर्चना मंत्रोचारण के बाद नारियल फोड़कर और आरती के बाद पुष्प व गंगाजल स्वीमिंग पूल में चढ़ाकर शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि स्वीमिंग पूल में कोईभी इच्छुक तैराक तैराकी के लिये नियमानुसार पंजीकरण करा...