डॉ.भीमराव आंबेडकर, सांसद चन्द्रशेखर पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- कुंडा, संवाददाता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और सांसद चन्द्रशेखर आजाद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर समर्थकों में आक्रोश फैल गया। बड़ी तादाद में लोगों ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला प्रभारी चन्द्रकेश आजाद रविवार को दर्जनों समर्थकों संग थाने बाघराय थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डॉ.भीमराव आंबेडकर और नगीना सांसद, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के खिलाफ कुछ लोगों ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जाति सूचक गालियां दी है। अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर समाज में दंगा फैलाने की साजिश रच रहे हैं। जिससे समाज के लोगों में आक्रोश है। जिला प्रभारी चन्द्रकेश आजाद निवासी बरबसपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.