हापुड़, अप्रैल 13 -- इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट जरौठी गढ़ रोड हापुड़ में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने विचार रखें। प्रबंध समिति के पदाधिकारी डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर एक कुशल समाज सुधारक, दार्शनिक राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने मानवीय विकास के लिए शिक्षा को मूल आधार माना। प्रबंधन पदाधिकारी डॉ.विपिन गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर एक युग निर्माता हैं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में उच्च स्तरीय शिक्षा अर्जित की। वे सर्वसमाज के प्रेरणास्त्रोत हैं। प्रबंधन पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर ने अंधविश्वास, कुरीतियों को दूर करने के लिए शिक्षा को सर्वोत्तम मार्ग बताया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित इस दौरान...