चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- गोइलकेरा। गोईलकेरा स्थित ओएसिस कार्यालय में मंगलवार को डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर ओएसिस के अध्यक्ष श्रीकांत कुमार सहित जिप सदस्य ज्योति मेराल, बीस सूत्री अध्यक्ष अकबर खान, बासंती कुमारी, घासीराम पड़ाया सहित उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर जिप सदस्य ज्योति मेराल ने कहा कि हमें बाबा साहेब भीमराव के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। समाज में अच्छी चीजो को अपनाकर, छुआछुत से दूर रहकर उनके द्वारा बताए गए राह पर चल कर समाज के हित और कल्याण की बातों को सोचकर चलने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व न्याय के लिए समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब यह भ...