डॉ.परविंदर सैहमी वर्ल्ड टेबल टेनिस चैंपियनशिप में देश का करेंगे प्रतिनिधित्व
पीलीभीत, जून 5 -- पीलीभीत। शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. परविंदर सिंह सैहमी आगामी वर्ल्ड टेबल टेनिस मास्टर्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने दक्षिण कोरिया रवाना हो गए। टेबल टेनिस मास्टर्स प्रतियोगिता में लगभग 90 देशों के पांच हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। ये प्रतियोगिता 6 से 12 जून तक होगी। भारत से विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 85 खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में 70 से अधिक आयु वर्ग में भारत से लगभग आठ खिलाडी भाग ले रहे हैं। डॉ.परविंदर सिंह सैहमी का मुकाबला द. कोरिया के कंग म्योंग क्वान, जर्मनी के स्टार्ट मुलर माइकल, स्लोवाकिया के कोवाल पीटर टेबल नंबर आठ पर होगा। डॉ. सैहमी ने बताया कि 70 वर्ष की आयु में देश के लिए खेलना उनके जीवन का अनमोल लम्हा है। जिला टेबिल टेनिस एसोसियेशन के अध्यक्ष गुरदित्त सिंह सैह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.