सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- बांसी। रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी के पूर्व शिक्षक स्व.आद्या प्रसाद द्विवेदी की पुत्री बांसी कस्बा निवासी डॉ.नीलम द्विवेदी का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित विश्वविद्यालय सेवा के अंतर्गत सहायक कुलसचिव पद पर हुआ है। यह परीक्षा वर्ष 2023-24 में हुई थी। इसका साक्षात्कार मार्च 2026 में संपन्न हुई और अंतिम परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किया गया। इसमें नीलम का चयन सहायक कुलसचिव के पर पर हुआ। डॉ.नीलम इससे पूर्व 2016 से खांडसारी निरीक्षक पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष है। नीलम की सफलता पर रतन सेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय दुबे, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ.धर्मेंद्र मिश्र, डॉ. हंसराज कुशवाहा, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, रवि प्रकाश द्विवेदी, अमय पांडेय आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.