जौनपुर, दिसम्बर 9 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रो. रामनाथ पांडेय महिला पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में कार्यरत डॉ.ज्योति पांडेय की पुस्तक शिक्षा और छात्र का सोमवार को विमोचन किया गया। इसके लिए कालेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी प्रो. के के तिवारी रहे। पुस्तक का विमोचन करने के बाद मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। जैसे श्वास के बिना शरीर अधूरा होता है। उन्होंने पुस्तक की सराहना करते कहा कि यह पुस्तक छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। क्योंकि यह शिक्षा के व्यावहारिक और मूल्यपरक आयामों को सरलता से प्रस्तुत करती है। लेखिका डॉ.ज्योति पांडेय ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते कहा कि पुस्तक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को जोड़ना, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.