शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शहजहांपुर। बुधवार को डॉ जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में कक्षा पीजी से 8 तक का परीक्षा फल वितरित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अवनीश कुमार सिंह एवं प्रशासक श्री अवधेश वर्मा जी ने कहा की छात्र-छात्राओं द्वारा पूरे वर्ष किए गए परिश्रम का परिणाम मिलता है , उन्होंने बच्चों के साथ-साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों की मेहनत की भी सराहना की और सभी को शुभकामनाएं दी।कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया, साथ ही अन्य सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतियोगिता में भी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.