गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षिका और साहित्यकार डॉ. चारुशीला सिंह को वर्ष 2025 का वंश बहादुर मल्ल साहित्य श्री सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें आगामी 22 फरवरी को हजरतगंज स्थित निराला सभागार, हिंदी संस्थान में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। सम्मान बीएनएम सेवा संस्थान द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। डॉ. सिंह को वर्ष 2023 में गोरखपुर रत्न सम्मान, रविंद्र सम्मान 2024, फ्यूचर लीडर अवार्ड के साथ 2021 के साहित्य विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया है। शैक्षिक योगदान के लिए उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान एवं पंडित विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2024 प्रदान किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.